भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोले गए, प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में स्थित भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही भाखड़ा बांध से 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने से पंजाब में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। वहीं पंजाब के जिन जिलों से ये नदियां गुजरती हैं, उनमें प्रशासन को किसी भी परिस्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।



मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क किया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है जिससे इन नदियों में बाढ़ की संभावना हो सकती है।